केंद्र सरकार के एजेंसी के दुरुपयोग और सरकारी कंपनियों को बेचने के विरोध में सिविल लाइन फाटक में आयोजित कांग्रेसियों के धरने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवादिन बयान दे डाला। इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। रंधावा ने कहा कि मोदी को खत्म करने की बात करो। मोदी रहा तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा। मोदी खत्म हो गया तो हिंदुस्तान बच जाएगा। मोदी देश को बेच रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पता ही नहीं है कि देशभक्ति का मतलब क्या है।