फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पड़ोसी को दी घर की चाबी, लूट ले गया सोना, चांदी और नकदी, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Fri, 21 Feb 2025 09:24 PM IST

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरु थाना मोहल्ले में चोरी की वारदात हो गई। भैरू थाना मोहल्ला निवासी शीला देवी ने बताया कि हम लोग 18 फरवरी की रात में शादी में चले गए थे। हमारी घर की चाबी पड़ोसी दुकानदार राजकुमार गुप्ता को देकर गए थे। इसके बाद हम लोग शादी में से वापस आए तो राजकुमार गुप्ता से चाबी मांगी तो उन्होंने कहा कि चाबी गुम हो गई।

फिलहाल, मिल नहीं रही। फिर मैं अपनी बहू के घर दिल्ली दरवाजा जाकर सो गई। सुबह छह बजे पड़ोसी का फोन आया कि आपके घर का समान बिखरा हुआ है। तब मैं वहां से आई और देखा मेरे घर में चोरी हो गई है। चोर घर का सामान उठा ले गए और तलाशी के बाद चोरों को जो मिला वह ले गए।

मकान मालिक ने बताया कि उन लोगों ने जब घर में समान चेक किया तो पता लगा कि अज्ञात चोर करीब पांच तोला सोना, आधा किलो चांदी और 50 हजार के करीब नकदी चोरी कर ले गए। सारे गहने दोनों बहुओं के थे। ये सब कुछ चोर साफ कर गए। चोरी होने के बाद से परिवार में शोक छाया हुआ है। परिवार वालों ने इस चोरी की सूचना पुलिस को भी दे दी है। पुलिस सूचना पर तुरन्त वह पहुंच गई और मौके का जायजा लिया।

परिवार वालों ने बताया कि वे घर की चाबी सामने दुकानदार राजकुमार गुप्ता को देकर गए थे।उन्होंने चाबी किसको दी, ये पता नहीं लग सका है। उन्होंने कहा कि चाबी गुम हो गई। लेकिन घर में ताला टूटा भी नहीं मिला। लेकिन चोर ताले को भी साथ ले गए। पुलिस इस चोरी के बारे में आस पड़ोस वालों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें