फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कुक की बेटी की शादी में मामा बनकर पहुंचा पूरा थाना, भात भरकर निभाई रस्में

Fri, 17 Jan 2025 08:11 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर सदर थाना पुलिस ने लांगरी के बेटी की शादी में 1 लाख 11 हजार 1सो 11 रुपये का भात भर कर शानदार मिसाल पेश की। लांगरी की बेटी की शादी में पूरा थाना शरीक हुआ और थाने वालों ने नाना और मामा बनकर सारी रस्मे निभाईं। शादी में भात भी पुलिस वालो ने ही भरा।

अलवर के सदर थाना पुलिस ने थाने में कुक का काम करने वाले तेज सिंह की बेटी की शादी में 1 लाख 11 हजार 1 सो 11 रुपये का भात भरा और शादी के लिए बेड बर्तन समेत कई सामान लाए। सदर थाने के इंचार्ज अरुण पूनिया ने बताया कि सदर थाने में तेज सिंह पिछले 35 साल से कुक (लांगरी) का कार्य कर रहा है। इसके प्रति हमारा फर्ज बनता है कि उसकी बेटी की शादी में हम उनके भाई बनकर जाए। तेज सिंह की मेहनत और कुशलता से थाने का सभी स्टाफ प्रभावित है। अभी आठ दिन पहले तेज सिंह ने मुझे चेंबर में आकर शादी का कार्ड दिया था, तब मेरे और मेरे स्टाफ के मन में यह बात आई कि हम तेज सिंह की बेटी की शादी में उनके भाई बनकर भात भरे। इस विवाह समारोह में थाना इंचार्ज अरुण पुनिया जहां नाना बनकर आए। वहीं सभी पुलिस कर्मी मामा की रस्म अदा करने पहुंचे।इस शादी में नकद राशि के अलावा थाना पुलिस द्वारा बर्तन, बेड ओर अन्य तमाम तरह के समान भी दिए गए।

वहीं भरी आंखों से कुक तेज सिंह ने बताया कि मेरी बेटी की शादी की सूचना जैसे ही थाने के स्टाफ को पता लगी तो सभी स्टाफ ने मेरा बहुत अच्छा सहयोग किया ओर पूरी शादी का खर्च उठा लिया।शादी में पूरा थाना स्टाफ मोजूद रहा और पूरी शादी की व्यवस्थाए भी संभाली। तेज सिंह ने कहा कि8 वह इस असीम सहयोग को कभी नहीं भूलेंगे और परिवार जन थाना स्टाफ का हमेशा आभारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें