फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया, नाबालिग को भगाकर की थी शादी, पांच महीने से चल रहा था फरार

Sun, 09 Feb 2025 03:55 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर की अरावली विहार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अरावली विहार थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि 9 सितंबर 2024 को थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता की मां ने थाने पर उपस्थित होकर एक परिवाद दिया था कि उसकी नाबालिग बच्ची घर से गुमशुदा हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस की जांच में पता चला कि पीड़िता  गोलू सैनी निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के साथ चली गई है और दोनों ने गाजियाबाद जाकर शादी कर ली है। मामले के बाद पीड़िता की मां ने न्यायालय में परिवाद पेश कर कहा कि कि मेरी बेटी नाबालिग है, उसकी उम्र करीब 17 साल है। जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी छिपता फिर रहा था। पुलिस उसके घर भी गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि वह किसी अन्य स्थान पर छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले गया और उसके साथ विवाह कर लिया था। आरोपी के खिलाफ करीब पांच महीने पहले मामला दर्ज हुआ था, लेकिन वह तभी से पुलिस की पकड़ से बाहर था। अब जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें