फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कॉलेज स्टूडेंट्स संसद में रख सकेंगे अपनी बात, विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत होगा चयन

Wed, 05 Mar 2025 06:45 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

राजस्थान के हर जिले के युवाओं को भारत की संसद में जाने का मौका मिल सकता है। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत प्रदेश से तीन चरणों में स्टूडेंट्स का चयन होगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा वक्ताओं को नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित विशेष सत्रों में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। इसके लिए युवा नौ मार्च तक माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।

अलवर गौरी देवी महाविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कॉलेज प्राचार्य मंजू यादव ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के हर जिले के युवाओं को भारत की संसद में जाने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रदेश से तीन चरणों में चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा वक्ताओं को नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित विशेष सत्रों में अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए युवा नौ मार्च तक माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। इन युवाओं को संसद के विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो संसद में अपने विचारों को व्यक्त कर सकेंगे। इसमें प्रदेश के हर जिले को मौका दिया जाएगा, जहां से युवा विशेष सत्र में हिस्सेदारी करेंगे और अपने विचारों को व्यक्त करेंगे।

विकसित भारत युवा संसद में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पंजीकरण के दौरान एक मिनिट का वीडियो भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारी पंकज यादव और कॉलेज कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में तीन चरणों में चयन होगा। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर वीडियो अपलोड करना होगा, जिससे 150 युवाओं को नोडल जिला-स्तर पर बुलाया जाएगा। वहां से 10 युवा राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चुने जाएंगे और राज्य स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संसद में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय चार जिलों का नेतृत्व करेगा, जिसमें अलवर, खैरथलॉ-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड और डीग जिला रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें