फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जादू-टोने से बेटी का इलाज कराना भारी पड़ा, ढोंगी बाबा ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने पास रखा

Wed, 27 Nov 2024 05:57 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में एक गरीब परिवार की महिला को अपनी नाबालिग बेटी को जादू-टोने वाले के पास लेकर जाना भारी पड़ गया। वह बेटी का इलाज कराने के लिए उसे जादू-टोने से ठीक कराने लेकर गई थी लेकिन वहां जाने के बाद बेटी को आरोपी ढोंगी बाबा ने बहला-फुसलाकर अपने पास ही रख लिया। अब नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ वहां से वापस जाने से मना कर रही है। अब महिला ने वकील की सहायता से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि 25 दिन पहले उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब हुई थी। वह जिस फ्लैट में किराए पर रहती है, वहां पहले ही किसी महिला की मौत हो चुकी थी। उसके बाद आसपास के लोगों ने कह दिया कि आपकी बेटी को किसी जादू-टोना करने वाले के पास लेकर जाओ। इसके बाद महिला अपनी बेटी को शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में जादू-टोना करने वाले एक व्यक्ति के पास लेकर पहुंची। ढोंगी बाबा ने महिला से दो बार में 25 हजार रुपये भी ले लिए और उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने पास ही रख लिया। 

महिला ने जब बेटी को समझा-बुझाकर साथ चलने को कहा तो बेटी कहने लगी कि वह अब नहीं जाएगी और यहीं पर रहेगी। आखिरकार महिला ने परेशान होकर एडवोकेट सुखवीर की मदद लेकर कोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें