फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: ब्लास्टक ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Nov 2024 11:22 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में IDL कंपनी के शॉर्ट ब्लास्टिक ऑपरेटर अहमद अंसारी (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अहमद, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी थे और 2011 से अलवर में किराए के मकान में अकेले रहते थे।

जानकारी के अनुसार मृतक का साथी शीशपाल सिंह ने बताया कि उनके साथी अहमद अंसारी जिनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। हम दोनों लोग कल देर रात करीब 10:00 बजे के समीप कंपनी से एक साथ निकले थे और शीशपाल सिंह ने अहमद अंसारी को उसके किराए के मकान लोहिया के तिबारे के समीप छोड़ा था। तब तक अहमद अंसारी बिल्कुल स्वस्थ था। सुबह करीब 5 बजे के समीप अहमद अंसारी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला का कंपनी में फोन आया कि अहमद अंसारी अपने किराए के मकान के बाहर अचेत अवस्था में गिरा हुआ है। इसकी सूचना के बाद कंपनी से कुछ कर्मचारी अहमद अंसारी के किराए के मकान पर पहुंचे तो वहां उसको अचेत अवस्था में पाया। एंबुलेंस की सहायता से अहमद अंसारी को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर द्वारा अहमद अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

अहमद अंसारी के साथी ने बताया कि अहमद 2011 से किराए के मकान पर अकेला रह रहा था, जो IDL कम्पनी के सॉर्ट ब्लास्टिक ऑपरेटर के पद पर काम करता है। उत्तरप्रदेश के बस्ती के हुन्द्रा कुनर गांव का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अहमद अंसारी की मौत का पता लगा रही है कि वह आखीर मरा कैसे। वह घर के बाहर कैसे पड़ा मिला। पुलिस सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें