फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन, इन उपलब्धियों की हुई चर्चा

Thu, 21 Aug 2025 09:32 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

Rajiv Gandhi Birth Anniversary :  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज अलवर के मोती डूंगरी स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एस.आर. यादव और हरिशंकर रावत ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक थे और उन्होंने पंचायती राज को सशक्त कर देश को नई दिशा दी।

ये भी पढ़ें- RPSC: एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/उप निदेशक परीक्षा में 7000+ अभ्यर्थी हुए शामिल, देखें दोनों चरणों के आंकड़े

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद
उनके नेतृत्व में भारत ने विकास की रफ्तार पकड़ी और उन्होंने युवाओं को तकनीकी युग की ओर अग्रसर किया। गोष्ठी में उपस्थित नेताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजीव गांधी के विचारों और दृष्टिकोण को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके समय में देश ने उत्तरोत्तर प्रगति की ओर उनका कार्यकाल हमेशा विकास की दृष्टि से याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत की गई और इसके लिए राजीव गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें-  Delhi Bomb Threat: दिल्ली के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के आए ईमेल, मच गया हड़कंप; खाली कराए गए कैंपस

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें