फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मुख्यमंत्री ने अलवर में किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, दिन में बिजली देने का किया वादा

Mon, 19 May 2025 08:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अलवर में एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मोतीडूंगरी पर स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ संवाद किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा, और UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी मौजूद रहे। अनावरण के बाद, मुख्यमंत्री ने पौधरोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा की तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। ये भी पढ़ें- PCC अध्यक्ष डोटासरा ने दिया इस्तीफा, छोड़ा यह पद; विधानसभा अध्यक्ष बने वजह, जानें क्या बोले

अलवर में आज आयोजित श्वेत क्रांति 2.0 और अलवर संघ दुग्ध दिवस कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। यह आयोजन सरस डेयरी परिसर में दोपहर बाद शुरू हुआ है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य के कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में नए डेयरी प्लांट और टोंड मिल्क की लॉन्चिंग पर चर्चा हुई। स्थानीय किसानों और डेयरी उद्योग से जुड़े लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह है। इस कार्यक्रम में सांसद भूपेंद्र यादव ने डायरी में किये जाने वाले विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रगट करते हुए कहा कि उन्होंने बजट में 1.25 सौ करोड़ रुपया अलवर डेयरी को दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बोलते हुए कहा कि पहले बिजली के लिए किसान को खेत मे जाना पड़ता था, लेकिन उन्होंने वायदा किया था वे किसानों को दिन में ही बिजली देंगे और 2027 तक सरकार किसानों को दिन में ही बिजली देगी। फिलहाल प्रदेश के 60 हजार किसानों को दिन में बिजली दे रही है हमारी भाजपा की सरकार।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें