फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: अलवर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल; एक की हालत गंभीर

Wed, 04 Feb 2026 07:44 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित पुरोहित वाला कुआं इलाके में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर चाचा-ताऊ के परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों में शियाराम सैनी को गंभीर चोटें आने के बाद अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य दो घायल प्रीति सैनी और सुनील सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित सुनील सैनी ने बताया कि उनके पिता के चाचा पप्पू सैनी अपने परिवार के करीब 10 से 12 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी और पत्थरबाजी भी की। हमले में शियाराम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रीति और सुनील को भी चोटें आईं।

पढे़ं; विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता की पहल, नेहरू अस्पताल में विशेष स्क्रीनिंग शिविर आयोजित पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद की जड़ एक बीघा जमीन है, जो उनके पूर्वजों ने गोदनामे के जरिए उनके पिता को दी थी। उनका दावा है कि वे इस जमीन पर करीब 70 वर्षों से काबिज हैं और संबंधित गोदनामा उनके पास मौजूद है। आरोप लगाया गया कि आरोपी पक्ष जमीन हड़पने की नीयत से आए दिन झगड़ा करता है और बुधवार को भी पूर्व नियोजित तरीके से एकजुट होकर हमला किया गया, जिसके लिए पहले से लोगों को बुलाया गया था। वहीं गंभीर रूप से घायल शियाराम सैनी ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वे मालाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो वहां तैनात एक एएसआई आरोपियों से मिला हुआ नजर आया। शियाराम के अनुसार, एएसआई ने उन्हें ही धमकाते हुए भगा दिया और कहा कि “कितनी भी रिपोर्ट दे दो, सबमें एफआर लगा दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें