फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सड़क हादसे ने छीनी 11 साल की ताइक्वांडो खिलाड़ी की जिंदगी; बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, आई मौत

Tue, 05 Aug 2025 04:04 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर में सोमवार देर शाम एक हृदयविदारक हादसे ने न सिर्फ एक मासूम की जान ले ली, बल्कि खेल जगत को भी गमगीन कर दिया। महज 11 साल की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी तूलिका की मौत एक तेज रफ्तार बाइक की लापरवाही के कारण हो गई। तूलिका ने राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में न सिर्फ भाग लिया था, बल्कि पदक भी जीते थे। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का सपना देख रही थी, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने वह सपना अधूरा ही छोड़ दिया।
 
मां के साथ जा रही थी बाजार, मन्नी का बड़ के पास हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब तूलिका अपनी मां के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर कोचिंग से बाजार जा रही थी। ई-रिक्शा जब मन्नी का बड़ के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया और तूलिका सड़क पर गिर पड़ी। गिरने के दौरान उसका सिर रिक्शा के नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। सिर से तेजी से खून बहने लगा और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या की, खटीक मोहल्ले की घटना से दहशत; पुलिस जांच में जुटी
 
तूलिका न सिर्फ स्कूल स्तर की खिलाड़ी थी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत चुकी थी। उसकी असमय मृत्यु से खेल जगत में गहरा शोक है। प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और प्रशासन से सड़कों पर बेहतर ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।
 
स्थानीय लोगों में नाराजगी, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। स्थानीय व्यापारी संजय सैनी ने कहा कि अब तो छोटे बच्चे भी सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि न ट्रैफिक पुलिस दिखती है, न वाहन चालकों में कोई डर। नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, सचिन पायलट पर चला वॉटर कैनन
 
बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उस बाइक सवार की तलाश तेजी से शुरू कर दी है, जिसकी लापरवाही ने तूलिका की जान ली। क्लोज सर्किट कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है ताकि बाइक सवार के बारे में जानकारी मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें