फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के अतरौली थाना अंतर्गत गांव आकापुर आंगनबाड़ी में बच्चों ने खाया विषाक्त पदार्थ, सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने दी जानकारी

अतरौली सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि थाना अतरौली अंतर्गत 1 अगस्त को गांव आकापुर से सूचना मिली कि कुछ बच्चों द्वारा अनजाने में विषाक्त पदार्थ खा लिया गया है। सूचना पर मौके व अस्पताल में पहुंचकर जानकारी की गई। पता चला कि गांव आकापुर की एक छोटी बच्ची अनाज में डालने वाली दवाई को चूर्ण समझ कर आंगनबाड़ी केंद्र पर ले आई थी। उसने स्वयं व अपने साथियों को भी थोड़ा-थोड़ा चूर्ण समझकर खाने के लिए दिया। जिससे कुछ बच्चों की हालत खराब होने लगीद्व जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में पहुंचाया गया। जिनका चिकित्सकों ने उपचार किया। सभी सामान्य स्थिति में हैं। बच्चों को जेएनएमसी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें