फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: आजाद हिंदुस्तान में दो फीट पानी से भरे रास्ते से गुजरी शव यात्रा, देखें वीडियो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Updated Wed, 14 Aug 2024 10:35 PM IST

टोंक जिले में दूनी तहसील क्षेत्र की कनवाड़ा ग्राम पंचायत के लुहारी का झोपड़ा में श्मशान तक रास्ता पक्का नहीं होने से बुधवार को एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने के लिए काफी परेशान होना पड़ा। दो किलोमीटर के कच्चे रास्ते को पार करने में चार घंटे लग गए। ये ही नहीं बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने के लिए जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ियां भरकर लोग श्मशान स्थल तक ले जा रहे थे, वह भी रास्ते में पानी भरा होने से दो फ़ीट जमीन में धंस गया। फिर उसे निकालने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाए, वह भी पानी में दो फ़ीट धंस गया। फिर तीसरा ट्रैक्टर लाए और लोग भी निकालने में जुटे। करीब दो घंटे की मशक्क्त के बाद बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टरों को बाहर निकाला। फिर दोपहर करीब डेढ़ बजे अंतिम संस्कार किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें