टोंक जिले में उनियारा के सोप पुलिस थाना इलाके में आज एक हिस्ट्रीशीटर को पिस्टल से फायरिंग करना उस समय भारी पड़ गया, जब लोगों की भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों की लात-घूसों के साथ बीच सड़क हेकड़ी निकाल दी। हिस्ट्रीशीटर की मार-पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
सोप थानाधिकारी राजेश तिवाड़ी ने बताया कि आज सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बत्तीलाल गुर्जर अपने दो साथियों के साथ इंद्रगढ़ की तरफ से तारीख पेशी कर लौट रहा था। इसी दौरान सोप थाना इलाके में कोटड़ी गांव के समीप बत्तीलाल ने पिस्टल से फायरिंग कर इलाके में अपना रूआब झाड़ने की कोशिश की बस इसी दौरान लोगों की भीड़ ने बत्तीलाल की पूरी हेकड़ी निकाल दी और लोगों की भीड़ ने उसकी जमकर लात-घूसों से पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया है और पिस्टल भी बरामद कर ली है।
हिस्ट्रीशीटर की निकाली हैकड़ी - फोटो : credit
हिस्ट्रीशीटर की निकाली हेकड़ी