फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, शहर की सड़कें बनीं तालाब, कई इलाकों में जलभराव ने खोली व्यवस्था की पोल

Sun, 02 Aug 2026 05:37 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर के मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
हालांकि, बारिश अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आई। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर, सूचना केंद्र चौराहा सहित कई प्रमुख मार्गों पर बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहन पानी में धीरे-धीरे चलते दिखाई दिए ।
बारिश के चलते बाजारों में भी लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें