फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: रेलवे कैरिज कारखाने में मेंटेनेंस के दौरान एसी कोच में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

Tue, 08 Jul 2025 11:56 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

शहर के जॉन्सगंज स्थित रेलवे कैरिज कारखाने में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 2 बजे एक एसी कोच में मेंटेनेंस के दौरान वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था, तभी चिंगारी से कोच में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कारखाने में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेल्डिंग के दौरान उठी चिंगारी ने कोच के भीतर मौजूद ज्वलनशील सामग्री को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कोच का एक बड़ा हिस्सा धू-धू करके जलने लगा। कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: वक्फ बोर्ड को मंदिर के पास की जमीन के आवंटन का विरोध, सर्व समाज ने बाजार बंद कर निकाला जुलूस

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण वेल्डिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन न किया जाना माना जा रहा है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एसी कोच में लगी आग की भीषण लपटें स्पष्ट नजर आ रही हैं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें