नागौर जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण खेत पूरी तरह से तालाब बन गए हैं। वहीं, अब खरीफ की फसल का समय है। किसानों ने खरीफ की फसले बो रखी है। खेतों में तालाब होने के कारण फसलें पूरी तरीके से चौपट हो गई, जिसके कारण कांग्रेस युवा पार्टी ने जिला कलेक्टर को झापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि किसानों की चौपट हुई फसलों को लेकर अधिकारियों को मौके पर भेजें और रिपोर्ट करवाकर किसानों के लिए उचित मुआवजे की व्यवस्था करवाई जाए। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने बताया कि युवा कांग्रेस के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।उसमें बताया कि इस बार नागौर जिले के अंदर भारी बारिश होने के कारण किसानों को फसल का नुकसान हुआ है। उसका उचित मुआवजा देने की कृपा करें और प्रशासन अभी से सावधानी से सचेत हो जाए।