फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: भारत की ऐतिहासिक जीत पर अजमेर में जश्न, गांधी भवन चौराहे पर आतिशबाजी और नाच-गाने से मनाई खुशी

Mon, 09 Mar 2026 08:04 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद अजमेर शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। मैच खत्म होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने खुशी का इजहार किया। खासतौर पर गांधी भवन चौराहे पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हुए और जोरदार जश्न मनाया।

भारतीय टीम की जीत की खबर मिलते ही युवाओं, बच्चों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। कई युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाच-गाना कर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। गांधी भवन चौराहे पर देर रात तक आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे की बदौलत यह ऐतिहासिक जीत मिली है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

पढे़ं: प्रदेश में गर्मी की तपिश, सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार; पिलानी रहा सबसे गर्म

कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ चौराहे पर पहुंचे और तिरंगा लेकर जश्न में शामिल हुए। युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर भी भारतीय टीम की जीत का उत्सव मनाया। “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस ने लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए जश्न मनाने की अपील की। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश की तरह अजमेरवासियों को भी गौरवान्वित कर दिया। गांधी भवन चौराहे पर मनाया गया यह जश्न देर रात तक चलता रहा और लोगों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ दिखाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें