फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डंपर ड्राइवर से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर तेजपाल की अवैध फैक्टरी पर चला बुलडोजर

Mon, 26 May 2025 06:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर संभाग के ब्यावर क्षेत्र में डंपर चालक से अमानवीय मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को रायपुर उपखंड के गुड़िया गांव में स्थित उसकी अवैध फैक्टरी को प्रशासनिक और पुलिस टीम की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। यह फैक्टरी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। गौरतलब है कि 7 अप्रैल को तेजपाल सिंह और उसके साथियों ने डंपर चालक मोहम्मद याकब के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। उसे जेसीबी मशीन से उल्टा लटकाकर रस्सी से बांधा गया और उसके घावों पर नमक और पानी डाला गया। यह अमानवीय घटना उस समय प्रकाश में आई, जब इसका वीडियो 24 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गिरफ्तारी और परेड
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और उसी दिन 24 मई को तेजपाल सिंह तथा उसके सहयोगी परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। अगले दिन 25 मई को दोनों आरोपियों को बाजार में पैदल परेड कराते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया। उसी दिन देर शाम तीन अन्य आरोपी चेतन सिंह (21), देवाराम (27) और साबूराम (28) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें: खेत में चल रहा था सट्टे का अड्डा, पांच सटोरिए गिरफ्तार; 2.67 लाख की नकदी बरामद अवैध फैक्टरी पर कार्रवाई
घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत के निर्देश पर सोमवार को रायपुर एसडीएम रवि प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम गुड़िया गांव पहुंची। यहां पहाड़ी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने पक्के निर्माण फैक्टरी, पानी की टंकी और अन्य ढांचे को जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ा गया। इसके अलावा पूरी जगह की गई तारबंदी को भी हटाया गया। भूमि की स्थिति और अगली कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार जिस कृषि भूमि पर यह निर्माण कार्य किया गया था, वह अवैध रूप से गैर-कृषि गतिविधियों के लिए उपयोग में ली जा रही थी। इस कारण भूमि को काश्तकारी अधिनियम के तहत "सिवायचक" (सरकारी भूमि) घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी सत्येन्द्र नेगी, तहसीलदार रामकरण सिंह, एसडीएम रवि प्रकाश और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। आगे की जांच जारी
प्रशासन अब तेजपाल सिंह की अन्य बेनामी संपत्तियों और अवैध कब्जों की पहचान करने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह कठोर कदम राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत उठाया गया है, जिससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सख्त संदेश दिया जा सके।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें