मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी भारतीय जनता पार्टी अब अगले हफ्ते राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। दोनों राज्यों में उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार है। इसे 27 अगस्त को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी किया जाएगा।