फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में भारतीय योग संस्थान की ओर से महिला योग शक्ति दिवस मनाया गया

भारतीय योग संस्थान की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी महिला योग शक्ति दिवस स्थानीय गीता भवन मंदिर मॉडल टाउन में मनाया गया। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान अनिल कोछड़ की देखरेख में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला रोगों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय में लगभग सभी बहनें और माताएं अनेक समस्याओं से ग्रसित हैं। जिसका समाधान योग की क्रियाओं से सहजता से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक मां का परिवार में क्या महत्व है ये संस्थान समझता है। इसलिए भारतीय योग संस्थान हर वर्ष महिला योग शक्ति दिवस मनाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें