फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में एक्सयूवी कार सवार दो व्यक्ति 59 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार

मोगा सदर पुलिस ने नशे के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए एक्सयूवी कार सवार दो व्यक्ति को 59 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार की हे। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी मोगा की टीम की अगुवाई में एएसआई चरणजीत कौर ने खास मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एम.पी. बस्ती लंडेके के सुनसान इलाके में एक काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी नंबर PB11-DH-0962 को शक के आधार पर रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 59 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुई हे गाड़ी में सवार दो युवकों की पहचान विक्की राम निवासी मंडी गोबिंदगढ़ तथा विशाल पांडे निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी विक्की राम के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें