फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में सरबत दा भला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

Nivedita Updated Tue, 17 Mar 2026 01:54 PM IST

सरबत दा भला फाउंडेशन फगवाड़ा ने फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्मवीर अरोड़ा के नेतृत्व में 64वें मासिक राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें फाउंडेशन के चेयरमैन वीपी सिंह अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर 50 जरूरतमंद परिवारों को महीने का राशन बांटा गया। इस अवसर पर सुच्चा सिंह रानीपुर मुख्य अतिथि ने तौर पर शामिल हुए तथा उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद की मदद करने से जहां शांति मिलती है वहीं परमात्मा की भी प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि सरबत दा भला फाउंडेशन की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है जो राशन वितरण करके गरीबों का पेट भर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें