फगवाड़ा से गांव रुड़का कलां की तरफ जाने वाली लिंक रोड पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त है। जगह जगह से टूट चुकी सड़क पर यहाँ वहाँ गहरे और बड़े बड़े खड्डे पड़ गए हैं लेकिन पंजाब सरकार का गांवों की सड़कें बनवाने पर कोई ध्यान नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने को चार साल हो गये हैं लेकिन इन चार सालों में कभी भी इन सड़कों की सुध नहीं ली गई। इन सड़कों से रोजाना गुजरने वाले लोगों के लिए इस सड़क से गुजरना बिल्कुल वैसा ही है जैसे कोई आग का दरिया हो।