चिंतपुरणी धार्मिक लंगर कमेटी फगवाड़ा द्वारा संक्रांति के शुभ अवसर पर हिमाचलप्रदेश के मुबारकपुर में विशाल भंडारा लगाया गया। कमेटी के मुख्य सेवादारों अशोक मनचंदा और सुभाष कवातरा की देखरेख में लगाए गए भंडारे में संक्रांति के दिन माता चिंतपुरणी के दरबार में माथा टेकने जाने वालों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले भंडारे का भोग महामाई को लगाया गया। इस अवसर पर हुसन लाल प्रभाकर, मुनीष सिंगला रौकी, जितेंद्र कुमार, जतिन कुमार, अनिल गोयल, भुपिन्द्र कुमार तथा मोना पराशर आदि ने सेवा की।