फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रैक्टर-ट्राली चुराने वालों दोनों चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Dec 2024 05:25 PM IST

कपूरथला के थाना ढिलवां की पुलिस ने बोर के सामान समेत ट्रैक्टर-ट्राली चुराने वालों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनसे पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस लाइन कपूरथला में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि सात दिसंबर को जसविंदर सिंह निवासी मंसूरवाल बेट ने बोर के सामान समेत ट्रैक्टर-ट्राली चुराने की शिकायत दी थी। जिसका थाना ढिलवां में केस दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि जिला पुलिस ने इस मामले को ट्रेस करते हुए 50 वर्षीय जसपाल सिंह उर्फ साबी निवासी ठठियां और 38 वर्षीय रणजीत सिंह निवासी गांव शेरों दोनों थाना ब्यास जिला अमृतसर को गिरफ्तार करके इनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है। दोनों पेशे से ड्राइवर हैं। इस मौके पर एसपी-डी सरबजीत राय, डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह, डीएसपी-डी परमिंदर सिंह और सीआईए स्टाफ कपूरथला इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें