घटना को लेकर शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा सुखबीर बादव श्री हुजूर साहिब के दरबार नांदेड़ में माथा टेकने गए थे। वहां उन पर निहंग के भेषभूषा में मौजूद शख्स ने उन पर हमला किया। सिक्योरटी में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोका। सुखबिर बादल के हाथ में मामूली चोट लगी है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने कहा पहले भी उन पर हमला हुआ। यह पंथ विरोधी ताकतों का षड़यंत्र है। महाराष्ट्र पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है।