कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में एक घर में अचनाक आग लगने से लाखों रुपये का घरेलू सामान और नकदी जल कर राख हो गई। दमकल विभाग ने मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लगी है। सुल्तानपुर लोधी के सिनेमा रोड स्थित मकान में किरायेदार निहंग जीत सिंह रहता है। देर रात कमरे में रखे सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। आग से घर में रखी नकदी, घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज भी जल गए। मूल रूप से तरनतारन के रहने वाले निहंग जीत सिंह और रानी ने बताया कि आग बुझाते समय उनके हाथ भी जल गए।