पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को कपूरथला स्थित पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) का दौरा किया। कटारिया के साथ उनकी पत्नी अनिता कटारिया भी थीं। कपूरथला पहुंचने पर डीसी अमित कुमार पांचाल और एसएसपी गौरव तूरा ने माननीय राज्यपाल का स्वागत किया।