फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोपड़ में जैक से उठाए जा रहे मकान का लेंटर गिरा, पांच मजदूर दबे, दो की मौत

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 10:17 PM IST

पंजाब के रोपड़ शहर की प्रीत कॉलोनी में एक मकान का लेंटर गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसा दोपहर तीन बजे हुआ। मकान को ऊंचा उठाने के लिए जैक का इस्तेमाल किया जा रहा था तो अचानक दो मंजिला मकान गिर गया। इस दौरान धमाके की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। देर शाम सात बजे पांच घंटों की मशक्कत के बाद दो मजदूर को जिंदा बाहर निकाला जा सका था। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं एक मजदूर मलबे में मृत हालत में मिला। मलबे से बाहर निकाले दो मजदूरों में से पीजीआई रेफर किये गए एक मजदूर की भी मौत हो गई। यानी दो की मौत हो चुकी है। बचाव कार्य अभी जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें