फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में सियासत गरमाई

होशियारपुर के नूरपुर जट्टां गांव में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह करीमपुरी अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की। वहीं स्थानीय विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी के साथ अवतार सिंह करीमपुरी की तीखी बहस भी हुई। करीमपुरी ने इस घटना को राज्य सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सरकार सार्वजनिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। हालांकि जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन करीमपुरी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती, तो बसपा कार्यकर्ता खुद प्रतिमा की सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें