फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित सब्जी मंडी से पलाही गेट की तरफ जाने वाली सड़क पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं लेकिन फगवाड़ा नगर निगम प्रशासन को यह कूड़े के ढेर दिखाई नहीं देते। इस कूड़े के ढेर के कारण लोगों को वहां से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा बार बार नगर निगम के अधिकारियों के पास इस कूड़े को यहां से हटाने की गुहार लगाई गई है, लेकिन नगर निगम अधिकारी उनकी बात पर गौर करने को तैयार नहीं हैं। आगामी गर्मियों के मौसम में इस कूड़े के ढेर पर पैदा होने वाली मक्खियाँ व मच्छर भयानक बीमारियां फैला सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस कूड़े को यहां से हटाने की मांग की है।