फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के पलाही रोड पर लगे कूड़े के अंबार

Avinash Anand Updated Thu, 05 Feb 2026 12:00 PM IST

फगवाड़ा के पलाही रोड पर दरगाह वाली मस्जिद के सामने लगे कूड़े के ढेर पर फगवाड़ा नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। दिन भर लावारिस पशु यहां मुंह मारते हैं जिससे बीमारी फैलने का डर बना रहता है। गौरतलब है कि इसी के नजदीक फगवाड़ा का सबसे प्रसिद्ध कमला नेहरू कालेज और सरकारी पशु अस्पताल भी है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान इस कूड़े पर नहीं जाता। कालेज में जब भी कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तब शहर के लगभग सभी नेता, अधिकारी व गणमान्य लोग वहां शामिल होने पहुंचते हैं लेकिन शायद कभी भी किसी ने इस कूड़े के ढेर को यहां से हटाने की गुहार नगर निगम के अधिकारियों के पास नहीं लगाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें