फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के 'युद्ध नशे विरुद्ध' कोआर्डिनेटरों ने आम आदमी पार्टी की नशा मुक्ति की बैठक में लिया भाग

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 09:49 AM IST

आम आदमी पार्टी की नशा मुक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर्स, जिला वाइस कोऑर्डिनेटर्स, हल्का कोऑर्डिनेटर्स ने सक्रिय सहभागिता की। फगवाड़ा से ओम प्रकाश बिट्टू तथा सीमा राणा ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक को बलतेज पन्नू, अमन अरोड़ा (प्रदेश प्रधान, आम आदमी पार्टी, पंजाब) एवं मनीष सिसोदिया (पंजाब प्रभारी) द्वारा संबोधित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने नशा मुक्ति अभियान को और अधिक सशक्त बनाने, जमीनी स्तर पर प्रभावी रणनीति अपनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स द्वारा ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों को उनके-अपने ज़ोन इंचार्जेस के माध्यम से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह संगठनात्मक एकता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ, सभी पदाधिकारियों ने इस सामाजिक आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें