फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में गैस की कमी से लोग हो रहे परेशान, लकड़ियां इकट्ठा कर जल रहे चूल्हा

Nivedita Updated Mon, 16 Mar 2026 12:06 PM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग का असर अब सरहदी जिला पठानकोट की रसोई तक पहुँच गया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने कई देशों को हिला कर रख दिया है, जिसका सीधा और कड़वा असर अब लोगो के घरों में देखने को मिल रहा है। जिला पठानकोट के हल्का भोआ में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है। आलम यह है कि जो लोग कल तक गैस सिलेंडर जलाकर खाना बनाते थे, आज वो जंगलों और सड़कों से लकड़ियां इकट्ठा कर घर में मिट्टी के चूल्हे जलाने को मजबूर हैं क्योंकि सिलेंडर खत्म हो चुके हैं और नए मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। गैस कंपनियों के उपलब्ध करवाए हुए नंबर चल ही नहीं रहे। जिसके चलते लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए लोगों ने बताया है कि उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जब वह गैस एजेंसी में फोन करते हैं तो उनका फोन मिलता ही नहीं है और जिस कारण उन्हें आसपास के इलाकों से लकड़ियां लाकर अपने घर में चूल्हा जलाना पड़ रहा है जिसके कारण बच्चों को स्कूल जाने और घर के कम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के जो दावे हैं वह सिर्फ झूठ ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने मांग किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या से उन्हें छुटकारा दिलाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें