फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मांजारी में सुपर मिल्क प्लांट के प्रदूषण से लोग परेशान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 06:44 PM IST

खन्ना के नजदीकी गांव मांजारी स्थित बने सुपर मिल्क प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। गांववासियों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाली तीखी बदबू और प्रदूषण ने उनका जीना दूभर कर दिया है। लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि घरों में बैठना, खाना खाना और रात को सोना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट की चिमनी से निकलने वाले धुएं और बदबू के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। उनका कहना है कि जब घरों में कूलर या एसी चलाया जाता है तो बाहर की बदबू अंदर तक पहुंच जाती है, जिसके चलते उन्हें भीषण गर्मी में भी कूलर और एसी बंद करने पड़ते हैं। ग्रामीणों इकबाल खान, गांव की पांच के अलावा अन्य लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गांव के एक निवासी ने दावा किया कि उसके भाई को लगातार प्रदूषित वातावरण में रहने के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लोगों में फैक्ट्री के प्रति भारी रोष है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें