पंजाब के बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को वीरवार अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसटीएफ ने अमनदीप कौर को 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। थाना केनाल में आरोपी महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विभाग ने उसे नौकरी से बर्खास्त भी कर दिया है।