फगवाड़ा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। थाना सतनामपुरा पुलिस ने युवक की मौत के मामले में उसके दो साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बिना कार्रवाई किए रिहा करने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरना लगा दिया। धरने की वजह से फगवाड़ा-नकोदर रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को शांत करवा कर धरना खत्म कराया।