फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नगर निगम और नगर पंचायत की चुनाव के मद्देनजर मोगा पुलिस का फ्लैग मार्च

पंजाब में 26 मई को होने वाले मोगा नगर निगम और कोट ई शेखा नगर पंचायत के चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से मोगा पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी मोगा सरताज सिंह चहल के दिशा-निर्देशों पर यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। मोगा सब-डिविजन में डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह फ्लैग मार्च एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस का सहयोग करें और जिले में अमन-शांति बनाए रखने में योगदान दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें