फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से नाबालिग की मौत, दोस्त के घर खेलने गया था प्रिंस

राजपुरा का रहने वाला प्रिंस, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अपने दोस्तों के पास गांव जांसले आया हुआ था। 11 दोस्त आपस में बैठकर खेल रहे थे। उनके दोस्त के घर पर उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल थी, लेकिन पिता घर पर नहीं थे। वे सब उस पिस्टल से खेल रहे थे कि अचानक गोली प्रिंस के सिर के आर-पार हो गई। उसे तुरंत ज्ञान सागर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दसवीं का छात्र था प्रिंस इकलौते बेटे की लाश देखकर माता-पिता फूट-फूट कर रोए। मां मेहनत-मजदूरी करके अपने बच्चे को पाल रही थी, लेकिन आज उसका सहारा इस दुनिया से चला गया। मृतक प्रिंस राजपुरा के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि हमारे बेटे को घर बुलाकर मारा गया है। यह अब जांच का विषय है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें