मोगा में सोमवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। करीब दो बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते पेड़ टूट कर सड़कों पर गिर गईं, हालांकि तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली।