फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में CIA स्टाफ ने क्रेटा कार से एक किलो हेरोइन समेत 3 युवकों को किया गिरफ्तार

मोगा में CIA स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार में सवार तीन युवकों को 1 किलो हेरोइन सहित काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी (डी) बालकृष्ण सिंगला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गागड़ा के पास तीन युवक एक क्रेटा कार में बैठे हैं और उनके पास भारी मात्रा में हेरोइन है। सूचना के आधार पर CIA टीम ने मौके पर रेड कर कार नंबर PB 29 AF 4524 सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह, सुखमन सिंह (निवासी मुक्तसर) और एकमजोत सिंह (निवासी मोगा) के रूप में हुई है। तीनों आपस में दोस्त हैं और उनकी उम्र करीब 21-22 साल है। तीनों के खिलाफ थाना कोट ई सेखा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इन्होंने ने जिनके पास से हेरोइन लेकर आया बह बड़े तस्कर हे जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे और उनका संपर्क पाकिस्तान के तस्करों से था उन पर काफी NDPS के तहत मामला दर्ज हे जो कि इस टाइम भगोड़े हे । इस मामले में उनका भी नामजद करके गिरफ्तार किया जाएगा पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कब से इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और उनके अन्य साथी कौन-कौन हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें