फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम शरणम मंदिर में महाशिवरात्रि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 10:09 AM IST

संत शिरोमणि स्वामी सत्यानंद जी महाराज एवं ब्रह्मलीन पूज्य भगत हंसराज जी महाराज के आशीर्वाद एवं पूज्य पिता जी श्री कृष्ण जी महाराज एवं पूज्य माँ रेखा जी महाराज की कृपा से श्री राम शरणम मंदिर, अर्बन एस्टेट, फगवाड़ा में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राम भक्तों द्वारा श्री अमृतवाणी जी का पाठ किया गया एवं भोलेशंकर जी के भजन गायन किए गए। पहुंचे हुए राम भक्तों ने भोले शंकर का स्तुति गान किया। "ओ भोलया, ओ शंकरा तेरा घोटा लगा के हम मग्न हो गए'' भजन से पूरा पंडाल रसमयी हो गया। श्री राम शरणम मंदिर के परम सेवक राम कृष्ण सूद ने पहुंचे हुए राम भक्तों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई दी एवं सब के मंगल कामना की प्रार्थना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें