फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोगा पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर, ढाई किलो अफीम बरामद

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Jan 2025 06:37 PM IST

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नार्कोटिक ड्रग सेल ने वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोगा के बधनी कलां दाना मंडी से एक स्विफ्ट नंबर पीबी 47 डी 5092 सवार एक व्यक्ति को 2 किलो 520 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। डीएसपी डी लाबदीप सिंह ने बताया कि मोगा एंटी नार्कोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार सवार एक व्यक्ति अफीम बेचने के लिए बधनी कलां दाना मंडी आया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर गाड़ी की तलाशी ली और उसमें से 2 किलो 520 ग्राम अफीम बरामद हुई। कार में सवार हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर धाना बधनी कलां में केस दर्ज किया गया है। हरपाल सिंह बठिंडा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें