चैत्र मास के दूसरे मंगलवार को भी फगवाड़ा में शीतला माता की विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही शीतला माता के मंदिरों में कच्ची लस्सी चढ़ाने वालों की लंबी लंबी कतारें लग गई तथा लोगों ने शीतला माता को कच्ची लस्सी के साथ साथ ठंडे व मीठे पकवान भेंट कर माता का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि इस दिन शीतला माता को ठंडी लस्सी व पकवान भेंट करने से लोग बीमारियों का शिकार होने से बचे रहते हैं तथा स्वस्थ जीवन जीते हैं। फगवाड़ा के जीटी रोड पर स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर, पक्का रावण में शीतला माता के भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर चमन लाल, डा. मीना गोयल आदि भी मौजूद थे ।