केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) का पहला दौरा करते हुए कहा कि आरसीएफ विश्व स्तरीय यात्री डिब्बों के उत्पादन में नए मानक स्थापित करने की यात्रा जारी रखते हुए देश के रेलवे के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने अमृत भारत परियोजना तहत बनने वाली ट्रेन उत्पादन की रिबन काटकर शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना तहत बनने वाले कोच किफायती लागत पर आराम, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके आम आदमी की आकांक्षाओं को साकार करेंगे।