फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसान संगठन एकजुट, पातड़ां में साथ बैठे संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 06:05 PM IST

खनाैरी बाॅर्डर पर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के आमरण अनशन के बीच किसान संगठन एकजुट हो गए हैं। आज पातड़ां में संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। यह बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई थी, जो दोपहर तक चली। बैठक के बाद किसान नेताओं ने बताया कि 18 जनवरी को दोबारा बैठक होगी। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि आज के बाद कोई भी किसान जत्थेबंदी एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। 18 जनवरी को किसान आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि एमएसपी पर कानूनी गारंटी के मुद्दे पर 18 जनवरी को फैसला लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें