फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में दो बाइकों में भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन घायल

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के ताशपुर के पास शनिवार देर रात डडविंडी-लोहियां रोड पर दो तेजरफ्तार बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। मृतकों की पहचान गांव वाड़ा जोध सिंह के रहने वाले जस्सा और अर्श के तौर पर हुई है। घायलों में पीता निवासी गांव मेहमूवाल, जयदेव निवासी वाड़ा जोध सिंह व एक अन्य युवक है। चौकी इंचार्ज डल्ला एसआई गुरशरणजीत सिंह ने बताया कि हीरो होंडा व पल्सर मोटरसाइकिल पर पांच युवक सवार थे। दोनों बाइकों की आपस मे आमने-सामने टक्कर हुई है, जिसमें दो युवकों की मौत और तीन घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें