कपूरथला की ढिलवां पुलिस ने हाइटेक नाकाबंदी के दौरान तीन कार सवार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 700 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। इन तीनों में एक नाबालिग है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों का तीन दिन मा रिमांड मिला है और नाबालिग को जुवेनाइल होम भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ गुरी, ओंकार सिंह के रूप में हुई है। तीसरा नाबालिग है। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि गुरतेज के खिलाफ पहले भी लुधियाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।