कपूरथला के जल्लोखाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर देर रात दो चोरों ने ताले तोड़ हजारों की नकदी चोरी कर ली। दो नकाबपोश चोरों ने पहले ताले तोड़े फिर अंदर अलुमिनियम गेट तोड़ने के बाद गल्ले से 35 हजार कैश चुराकर फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।